ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नितीश की यात्रा को ले नवगछिया में रही चाक चौबंद व्यवस्था

संपर्क यात्रा के दौरान नितीश कुमार पहुंचे भागलपुर। सैंडिस कम्पाउंड में कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद।
नितीश कुमार अपनी संपर्क यात्रा के दौरान भागलपुर में कार्यकर्ताओं से संपर्क करने के बाद देर शाम नवगछिया पुलिस जिला के रास्ते पूर्णिया को निकले।
नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र के रास्ते में 31 स्थानों पर थी दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी व् पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति। इसके आलावा हर चौक चौराहे पर भी तैनात देखे गए पुलिसकर्मी।
नितीश कुमार की एक झलक पाने को नवगछिया में सबसे ज्यादा भीड़ मकंदपुर चौक पर घंटों से जमा थी। भीड़ का नजारा देख नितीश कुमार का चेहरा एक बार तो खिल उठा। जहाँ उनकी गाड़ी की रफ़्तार भी काफी कम हो गयी थी। लेकिन मौके पर एक भी कार्यकर्त्ता के नजर नहीं आने पर गाड़ी की रफ़्तार वापस तेज हो गयी।
इस दौरान जहां नवगछिया पुलिस अधीक्षक शेखर कुमार स्वयं पल पल की खबर ले रहे थे। वहीँ अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार जहान्वी चौक से काफिले के आगे आगे चल रहे थे। जबकि सभी जगहों पर तैनात किये गए दंडाधिकारी की मानिटरिंग भूमि सुधार उप समाहर्ता संजीव कुमार कर रहे थे। इधर मकंदपुर चौक पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार पुलिस निरीक्षक गिरिजा नंदन ठाकुर महिला थानाध्यक्ष स्वयंप्रभा व् दरोगा ए के आजाद भी पुरे मुस्तैद दिखे।