ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में भी कलश और प्रतिमा विसर्जन के साथ सम्पन्न हुआ नवरात्र और दशहरा


नवगछिया में शनिवार को कलश और प्रतिमा विसर्जन के साथ नवरात्र और दशहरा सम्पन्न हो गया।
शाम से ही जहां कलश विसर्जन का कार्यक्रम जारी हो गया था। वहीं प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

इस दौरान नवगछिया, तेतरी सहित तीन जगहों पर दुर्गा पूजा परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये थे। जिससे पूजा के दौरान गड़बड़ी फैलाने वाले तत्व को सफलता नहीं मिली। वहीं हर जगहों पर पुलिस भी सक्रियता के साथ तैनात दिख रही थी। जबकि नवगछिया एसपी शेखर कुमार और एएसपी रामाशंकर राय को गश्त लगाते देखा गया। कई जगहों पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट नहीं दिख रहे थे। इसके बावजूद नवरात्र और दशहरा शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया। 

राजेन्द्र कालोनी में वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार ज्योति की पूजा की गयी । जहां पाँच सौ से अधिक बलि दी गयी। वहीं बभनगामा और नगरह सहित कई गांवों में नाटक भी खेला गया। नवगछिया बाजार में बढ़ती भीड़ के कारण हड़िया पट्टी के अतिक्रमित रास्ते को पुलिस ने आवागमन के लायक बनाया।