नवगछिया स्थित व्यवहार न्यायालय के कार्यकलापों तथा
रख रखाव का आज विशेष रूप से पटना के निरीक्षि न्यायाधीश धरनीधर झा द्वारा निरीक्षण किया गया। जहां वे सुबह नौ बजे पहुँच गये थे। मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। दोपहर तक निरीक्षण कार्य कर वापस भागलपुर लौट गये। यह जानकारी प्रोटोकॉल पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने दी।
