अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया की दो महिला स्वास्थ्यकर्मी की 30 जून को सेवा निवृति हो गयी। जिसमें से एक महिला कक्ष सेविका मनोरमा देवी (प्रथम) हैं। जो महिलाओं के प्रसव कार्य में काफी सहायक रही है। जो बीस वर्षों से भी अधिक समय से इस अस्पताल में कार्यरत थी। वहीं दूसरी स्वास्थ्य कर्मी प्रथम श्रेणी की परिचारिका आशा कुमारी मंडल है। जो टीकाकरण इत्यादि कार्य में दक्ष मानी जाती थी। यह भी यहा लगभग पंद्रह वर्षों से कार्यरत थी।
जानकारी के अनुसार इन दोनों महिला स्वास्थ्य कर्मी की जगह अभी किसी की भी नियुक्ति अथवा प्रतिनियुक्ति नहीं हो सकी है। जिसकी वजह से टीकाकरण और प्रसव कार्य में परेशानी बढ़ने की संभावना है।
