ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में भी गूंजा हर हर गंगे



दैनिक जागरण द्वारा गंगोत्री से निकाली गयी गंगा कलश यात्रा का नवगछिया पुलिस जिला में जगह जगह हर हर गंगे के जयघोष के साथ भव्य स्वागत हुआ।  इस कलश यात्रा का नवगछिया तेतरी दुर्गा स्थान चौक पर भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुणाल गुप्ता, अभाविप के विश्व विद्यालय प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष प्रवीण भगत, जिला मंत्री मुकेश राणा, जिला महामंत्री नवीन कुमार कुशवाहा, नवगछिया प्रखंड प्रमुख मानकेश्वर सिंह, तेतरी पंचायत के मुखिया पुलकित सिंह, राकेश चौधरी, राज किशोर सिंह, विजेंद्र शर्मा, ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स सहित सैकड़ों लोगों ने गंगा कलश पर माल्यार्पण किया।
वहीँ जाहन्वी चौक पर जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, युवा जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पारस नाथ साहू, इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष गुलशन कुमार, हुलाश सिंह, सरोज कर्मकार, वकील सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ने फूलमाला और पुष्पांजलि अर्पित की।
जबकि यहीं पर राजद के लाल बहादुर शास्त्री ने पत्नी के साथ गंगा के अमृत कलश की आरती उतारी।  मौके पर ही जगह जगह सैकड़ो स्कूली बच्चों ने भी कतार बद्ध हो कर पुष्प अर्पित किया।