ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया : पुलिस और पब्लिक के सामने महिला ने की सौतन की पिटायी, डर से भागा पति


नवगछिया कचहरी परिसर तथा कचहरी के सामने एनएच 31 पर बुद्धवार को उस समय अजीबो गरीब दृश्य उपस्थित हो गया। जब एक महिला द्वारा अपनी ही सौतन की पिटायी की जाने लगी। जहां महिला के साथ उसकी बेटी भी अपनी सौतेली माँ की पिटायी में शामिल देखी गयी। 
विषम परिस्थिति को देखते हुए मौके से उनका पति एकाएक फरार हो गया। वहीं सौतन के तीनों बेटे अपनी माँ को पीटते देखते रहे। इसके साथ साथ पुलिस और पब्लिक भी मुक दर्शक बनी रही। जबकि एनएच पर हो रही मारपीट के समय रंगरा सहायक थाना के थानाध्यक्ष पवन कुमार भी जीप से पहुँच चुके थे। जिसने एक महिला पुलिस को बुलाकर सभी को वापस कचहरी परिसर भेज दिया। कचहरी परिसर पहुँचते ही पुनः एक चाय की दुकान पर उक्त महिला ने सौतन द्वारा कुछ कहने पर पिटाई की। 

क्या था मामला 
नवगछिया व्यवहार न्यायालय में लंबित एक मामले में बुद्धवार को महिला पूनम देवी के पति अमरनाथ झा तथा महिला की सौतन नीतू देवी अपनी जमानत कराने पहुंचे थे। जिसकी भनक पूनम देवी और उसकी बेटी तथा बेटा नितीश कुमार को लग गयी थी। जो उस लंबित मामले में जमानत खारिज कराना चाह रहे थे। इन लोगों द्वारा जमानत खारिज कराने के उद्देश्य का अनुमान सौतन और उसके पति को लगते ही ये लोग कोर्ट परिसर से भागने लगे। जिनको कोर्ट परिसर से भागता देख पूनम देवी और उसकी बेटी ने उसे एनएच पर दबोचना चाहा। इसी दौरान पूनम देवी ने नीतू देवी की पिटायी की। जहां से उनका पति अमरनाथ झा भाग खड़ा हुआ। 

इसके बाद क्या हुआ 
इसी दौरान रंगरा सहायक थाना के थानाध्याक्ष पवन कुमार मौके पर पहुँच गए। स्थिति को भाँपते हुए एक महिला पुलिस को बुलाकर झगड़े को शांत कराते हुए सभी को वापस कचहरी परिसर भेजवा दिया। जहां एक चाय की दुकान पर पहुँचते ही सौतन नीतू देवी के कुछ कहने पर महिला पूनम देवी ने पुनः उसकी पिटायी का प्रयास किया। मौके पर मौजूद जदयु की दो महिला नेता ने मामले को शांत कराकर दोनों को अलग अलग किया। 
इधर मामले की भनक नवगछिया आदर्श थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रंजन कुमार को लगी। जिन्होने एक टाइगर मोबाइल के सिपाही को कोर्ट परिसर भेजा। तब तक पिटायी देख भागा पति भी अपनी पत्नी के पास वापस पहुँच गया। जहां से कोर्ट पहुंचे टाइगर मोबाइल के सिपाही ने दोनों पति पत्नी को नवगछिया थाना पहुंचा दिया। इसके बावजूद थाना क्षेत्र से भी पति पत्नी दोनों फरार होने में सफल रहे। 

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष 
नवगछिया आदर्श थाना के थानाध्यक्ष सह निरीक्षक रंजन कुमार ने इस मामले में कहा कि कोर्ट परिसर या कहीं भी किसी मारपीट के मामले का कोई आवेदन नहीं मिला था। जहा तक जमानत लेने के प्रयास की बात है तो उससे संबन्धित किसी कोर्ट का वारंट भी हमारे पास नहीं है।