पटना में आज शाम चार बजे विधायक दल की होने वाली बैठक से पहले ही नवगछिया में आज दोपहर लगभग ढाई बजे नवगछिया के जदयु कार्यकर्ताओं सहित नागरिकों की तरफ से एक जुलूस निकाला गया । जो चैती दुर्गा स्थान से प्रारम्भ होकर वैशाली होटल चौक तक गया इसके अलावा अन्य मार्गों से भी गुजरा ।
जिसमें भागलपुर जिला बीस सूत्री समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, राज्य परिषद सदस्य विमल देव राय, युवा जदयू के नवगछिया जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, विधायक प्रतिनिधि पारस कुमार साहू, महिला प्रखंड अध्यक्ष नीलम देवी, वार्ड पार्षद भानु महतो, वकील मंडल सहित दर्जन से अधिक लोगों ने नवगछिया समाचार को बताया कि नितीश कुमार के अधूरे विकास को पूरा करने के लिए अभी उनका बिहार की सत्ता में रहना बहुत जरूरी है। इसलिए उनके समर्थन में नवगछिया की जनता की तरफ से यह जुलूस निकाला गया है । जिसमें प्रमुख नारा था - बिहार की मजबूरी है-नितीश कुमार जरूरी है, बिहार की विकास योजनायें अधूरी है- नितीश कुमार जरूरी है, नितीश कुमार इस्तीफा वापस लो-वापस लो।
