नवगछिया में आज कोसी क्षेत्र के नेत्र चिकित्सकों का समागम होगा । जिसमें कटिहार, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल व पूर्णिया तथा नवगछिया इत्यादि क्षेत्रों के 25 से अधिक नेत्र चिकित्सक लोग भाग लेंगे।
जानकारी के अनुसार बिहार ओप्थोलमोलोजिकल सोसायटी के तत्वावधान में यह कोसी क्षेत्र के नेत्र चिकित्सकों का 8 वां समागम होगा। जहां नेत्र चिकित्सा विज्ञान के नए नए आयाम पर चर्चा के अलावा नए शोध भी प्रस्तुत हो सकते हैं।
चूंकि यह कार्यक्रम नवगछिया के होटल वैभव में आयोजित है। इसलिए इसके संयोजक सचिव स्थानीय सह प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डॉ बीएल चौधरी बनाये गये हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ बादल चौधरी करेंगे। जिसका उदघाटन नवगछिया के एसपी शेखर कुमार करेंगे।