ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बांबे वेलवेट में अनुष्का पहनेगी 140 पोशाक


बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्म बांबे वेलवेट में 140 अलग-अलग पोशाकों में नजर आएंगी। बॉलीवुड में चर्चा है कि द डर्टी पिक्चर के लिए सर्वश्रेष्ठ डिजाइनर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाली निहारिका खान ने बांबे वेलवेट में अनुष्का शर्मा के रेट्रो लुक के लिए 140 पोशकें तैयार की हैं। बताया जाता है कि इस फिल्म में अनुष्का उस दौर की सर्वश्रेष्ठ गायिका की भूमिका निभा रही है। 
उल्लेखनीय है अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म बांबे वेलवेट 60 के दशक की मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है। इस पिल्म में अनुष्का के अलावा रणबीर कपूर और करण जौहर की मुख्य भूमिकाएं है। करण जौहर ने इस फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाया है। यह फिल्म 28 नवंबर को प्रदर्शित होगी।