इन दिनों महानन्दा एक्सप्रेस का हाल पूरी तरह से बेहाल हो गया है। कल यानि 29 अप्रैल को नवगछिया आने वाली 15483 अप महानन्दा एक्सप्रेस लगभग 20 घंटे लेट होने के कारण आज लगभग 12 बजे दोपहर तक आने को संभावित है।
वहीं आज नवगछिया आने वाली 15484 डाउन महानन्दा एक्सप्रेस लगभग 15 घंटा विलम्ब से चल रही है। जिसके लगभग 12 घंटा लेट से यानि रात 8 बजे पहुँचने की संभावना है। वहीं कल यांनी 1 मई को आने वाली 15484 डाउन महानन्दा एक्सप्रेस के रद होने की पूरी संभावना है।