ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

ये हैं नवगछिया में आज होने वाली गतिविधियां


नवगछिया में आज रविवार 27 अप्रैल को होने वाली गतिविधियां ये हैं -
आज मौसम का तापमान काफी ज्यादा रहेगा। सूर्योदय सुबह 5:10 में तथा सूर्यास्त शाम 6:10 में होगा, लेकिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक भीषण गर्मी पड़ेगी। इस समय तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस परिस्थिति में डाक्टरों द्वारा कड़े धूप से बचने की सलाह दी जा रही है। शीतल वातावरण में रहने और शीतल पेय का सेवन करने की भी सलाह दी जा रही है।
नवगछिया स्टेशन पर आज आने वाली ट्रेन 12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 7 घंटे विलम्ब से आने को सूचित है। वहीं 12506 डाउन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस लगभग 5 घंटा लेट से आने की संभावना है। जबकि 15654 डाउन जम्मूतवी गौहाटी लोहित एक्सप्रेस लगभग 3 घंटा लेट से आने सूचित है। साथ ही 15484 डाउन महानन्दा एक्सप्रेस इस समय लगभग 14 घंटा एलईटी से चल रही है। जो नवगछिया लगभग 11 घंटा लेट आ सकती है।
नवगछिया शहर के प्रोफेसर कालोनी स्थित संगीत महाविद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन होना है। जबकि इंटर स्तरीय विद्यालय में दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आज अंतिम कार्यक्रम होगा। वहीं नवगछिया जीआरपी द्वारा भटकती मिली एक युवती को चाइल्ड लाइन के हवाले किया जाएगा।