ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : नवगछिया में भी बढ़ रहे हैं महिलाओं के हौसले



 नवगछिया में भी पिछले कई सालों से महिलाओं के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं । जिसका नतीजा है कि आज नवगछिया के कई प्रमुख पदों पर महिलाओं का ही कब्जा कायम है। चाहे नगर पंचायत की अध्यक्ष इंद्रा देवी हो या जिला परिषद की अध्यक्ष सविता देवी।
चाहे बीडीओ नीलम दास हो या महिला थानाध्यक्ष हो स्वयंप्रभा या अवर निर्वाचन पदाधिकारी हो श्वेता कुमारी। 
इसके अलग यदि बात हो व्यावसायिक क्षेत्र की तो इसमें भी महिलायें लगातार आगे बढ़ रही हैं। 
मिशाल के तौर पर पूनम साड़ी सेंटर, गगन ब्यूटी पार्लर, जुही ब्यूटी पार्लर, श्री श्रृंगार घर, किड्स प्ले स्कूल, जेनरल स्टोर, ई रेल टिकट इत्यादि प्रतिष्ठानों के कार्यों का बखूबी संचालन कर रही हैं।
जबकि बीमा व्यवसाय, शिक्षण कार्य, बैंक कार्यों में भी महिलाओं का बर्चस्व आसानी से देखा जा सकता है। 
अब तो नवगछिया के राजनीतिक क्षेत्र में भी महिलाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। इस समय नवगछिया जिला जदयु के जिलाध्यक्ष का पदभार शांति देवी कुशवाहा ही संभाल रही है।