नवगछिया में भारत साक्षरता मिशन अंतर्गत रविवार को नवसाक्षरों की महापरीक्षा होगी। इस महापरीक्षा में सभी प्रखंड नवसाक्षर शामिल होंगे।
यह जानकारी नवगछिया प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने देते हुए बताया कि नवगछिया प्रखण्ड के 16 केन्द्रों पर यह महापरिक्षा आयोजित होगी। 15 वर्ष से 80 वर्ष तक के महिला-पुरूष परीक्षा देंगे। जिसके समन्वयक कैलाश चौधरी एवं सचिव विद्यानन्द सिंह है।
