ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में प्रारम्भ हुआ योग विज्ञान शिविर


नवगछिया के राजेन्द्र कालोनी मैदान में योग विज्ञान शिविर  प्रारम्भ हुआ । जिसका संचालन भागलपुर मंडल के मंडल प्रभारी नायक चन्द्रिका प्रसाद कर रहे थे । इस दौरान श्री प्रसाद ने अनुलोम विलोम, कपालभाती, भ्रामरी, उज़्जेयी, शुक्ष्म व्यायाम इत्यादि कई महत्वपूर्ण व्यायाम करने के तरीके सिखाये । साथ ही इन व्यायाम से होने वाले फायदे और रोगों से मुक्ति के तरीके भी बताए ।
रविवार से प्रारम्भ यह निःशुल्क योग विज्ञान शिविर 22 मार्च शनिवार तक जारी रहेगा । श्री प्रसाद के अनुसार यह शिविर प्रतिदिन सुबह 5 बजे से प्रारम्भ हो जाएगा, जो साढ़े सात बजे तक चलेगा। इस शिविर में आशुतोष कुमार, शांति कुमार का विशेष योगदान देखा गया ।