ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया का अनुमंडलीय अस्पताल दूसरे दिन भी रहा बिना डाक्टर का


नवगछिया का अनुमंडलीय अस्पताल शनिवार को दूसरे दिन भी बिना डाक्टर का ही रहा। जिसका खुलासा करने के लिए इस अस्पताल का ड्यूटी बोर्ड ही काफी है। जिसपर सुबह 8 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक किसी भी डाक्टर की ड्यूटी ही नहीं लगी है। लगेगी भी तो कैसे ? जहां कोई डाक्टर है ही नहीं।
इस समय अस्पताल में डाक्टर के नाम पर है तो महज एक अस्पताल उपाधीक्षक डॉ बीपी मंडल है। जो सिर्फ रात्रि ड्यूटी ही करने में सक्षम हैं। दिन की ड्यूटी उन्हें रास ही नहीं आती। जिसे लेकर कई बार विवाद भी हुआ है। फिलहाल की इस स्थिति के लिए भी शायद यही मामला कुछ हद तक जाहिर होता है। डाक्टरों की ड्यूटी चार्ट देखने से भी स्पष्ट हो रहा है।