ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया पुलिस जिला में खेली गयी खून की होली, हुई दो की मौत


होली के मौके पर नवगछिया पुलिस जिला में खून की होली खेली गयी । जिसके फलस्वरूप दो व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। जिसमें से एक की मौत कोसी पार  दियारा स्थित सहायक थाना कदवा में गोलियों से कर दी गयी । वहीं दूसरी हत्या रंगरा सहायक थाना क्षेत्र में एक किशोर युवक की कर दी गयी। दोनों हत्या के मामलों को अंजाम देने वाले लोग अज्ञात हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग साढ़े नौ बजे नवगछिया पुलिस जिला के कोसी पार कदवा दियारा के झपरू दास टोला निवासी शनिचर शर्मा का पुत्र वकील शर्मा (35 वर्ष) के साथ अज्ञात लोगो ने  उस समय खून की होली खेली, जिस समय वह अपने बासा से भैंस दुह कर घर वापस आ रहा रहा था। इसी बीच रास्ते मे चार पाँच अपराधियों द्वारा उसके शरीर को गोलियों से छलनी कर दिया गया । इस क्रम में वकील शर्मा के शरीर में तीन गोलिया लगाने की बात बतायी जा रही है।
नवगछिया एसपी शेखर कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए नवगछिया समाचार को बताया कि कदवा ओपी की पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया है। चूंकि घटना को अज्ञात लोगों ने अंजाम दिया है। इसलिए पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही घटना का कारण और हत्यारों का पता लगा लिया जाएगा। मामला भूमि विवाद होने की संभावना जतायी जा रही है।
वहीं रंगरा सहायक थाना क्षेत्र में टुनटुन झा के एनएच किनारे वाले रहड़ खेत से विमल मंडल का तेरह वर्षीय किशोर युवक चन्दन कुमार का शव पुलिस ने बरामद किया है। जिसकी हत्या गला रेट कर की गयी थी। इसके भी हत्या का कारण का पता नहीं चला है।
इसके अलावा रंगरा सहायक थाना क्षेत्र में ही बीती रात सहोड़ा गाँव में रात 9 बजे दो युवकों के बीच जमकर मारपीट होने की खबर है। जिसमें एक युवक के जख्मी होने की बात भी बताई जा रही है। जबकि इससे पहले नवगछिया शहर में भी मक्खातकिया चौक के पास दो गुटों में अच्छी झड़प हो गयी थी। जिसे काफी सक्रियता से सुलझाया गया था। इसके अलावा बिहपुर के बभनगामा बाजार में भी दो गुटों में मारपीट होने का समाचार है।