नवगछिया जीरो माइल के समीप एनएच-31 पर दो फरवरी की आधी रात से ही टोल टैक्स की वसूली की जा रही है। कई वाहन चालकों ने आरोप लगाया कि यहां वाहनों से निर्धारित दर से अधिक वसूली की जा रही है। जहां छोटे चारपहिया वाहनों की दर तीस रुपये निर्धारित है, वहीं इनसे चालीस रुपये वसूले जाते हैं।
अधिकांश वाहन चालकों का आरोप है कि अभी तक एनएच का चौड़ी करण का कार्य पूरा भी नहीं हुआ है। कई जगहों पर तो मिट्टी भी नहीं भरी गयी है। नाली बननी है, सुरक्षात्मक उपाय लगाने हैं। कई बार लाल बत्ती भी नहीं जलती है, जिससे दूर से ही रुकने का पता नहीं चलता है।
कहीं कम्प्युटर से प्रिंट कर कहीं हाथ से लिख कर टोल टैक्स की दर साट दी गई है। इसमें मासिक दर का कहीं उल्लेख नहीं है। कंप्यूटराइज्ड बिल भी नहीं दिया जा रहा है। टोल टैक्स केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है। वजन तोलने की मशीन भी नहीं है, इस कारण यह पता नहीं चल पाता है कि किस गाड़ी पर कितना वजन है। बिजली जाने के बाद यहां रोशनी करने के लिए जेनरेटर की व्यवस्था नहीं है।
इसके अलावा लोकल मैजिक वाहन चालकों ने टोल प्लाजा की मनमानी के खिलाफ धरना और प्रदर्शन की भी बात कही है।