नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत नवगछिया, खरीक, बिहपुर, नारायणपुर, रंगरा प्रखण्ड सहित बिहार के 311 प्रखण्ड में बिहार सरकार ने नए बीडीओ के पदस्थापना की सूची जारी कर दी है।
बिहार सरकार द्वारा जारी की गयी सूची के तहत जहां नवगछिया प्रखण्ड की बीडीओ बीणा कुमारी चौधरी का तबादला राजनगर कर दिया गया है। इनकी जगह पर कुरसेला की बीडीओ नीलम दास को नवगछिया प्रखण्ड की बीडीओ बनाया गया है।
वहीं रंगरा प्रखण्ड के बीडीओ शिव कुमार राम का तबादला डोभी प्रखण्ड के लिए किया गया है। जिनकी जगह पर रुपौली के बीडीओ कुमारी उषा सिन्हा को रंगरा का बीडीओ बनाया गया है।
इसी प्रकार से नारायणपुर के बीडीओ रवीद्र कुमार को बाढ़ भेजा गया है। उनकी जगह पर मधेपुरा सादर की कार्यपालक पदाधिकारी शिल्पी कुमारी बैंध्या को नारायणपुर का बीडीओ बनाया गया है। जबकि खरीक के बीडीओ अरविंद कुमार मुन्ना को धरहरा भेजा दिया गया है। उनकी जगह पर फूलपरास के बीडीओ अशोक कुमार जयपुरी को खरीक का बीडीओ बनाया गया है।
इसके अलावा नवगछिया की कार्यपालक पदाधिकारी सुंदरवास कुमारी का भी तबादला करके शाहपुर पटोरी का बीडीओ बनाया गया है।