नवगछिया के एसपी शेखर कुमार ने 4 फरवरी को सुकटिया बाजार के समीप मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश की ह्त्या का आज 8 फरवरी को खुलासा कर दिया। साथ ही इस ह्त्या मामले में दो लोगों के गिरफ्तार करने की पुष्टि भी की है। गिरफ्तार दोनों युवक ममेरे और फुफेरे भाई हैं।
इस मामले में एसपी शेखर कुमार ने बताया कि इस ह्त्या का कारण नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपये ठगी का मामला है। जिसके तहत पूर्णियां सदर के रामबाग निवासी अजय पंडित ने अपने ममेरे भाई गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरासी गाँव निवासी बबलू पंडित के साथ मिलकर चाक़ू से गर्दन काट कर सेवा निवृत शिक्षक लक्ष्मी उरांव की ह्त्या कर दी थी।
इस मामले में एसपी ने यह भी बताया कि गिरफ्तार एक के जैकेट पर खून के निशान भी पाये गये हैं। इसके अलावा मोबाइल काल डिटेल का आधार भी समर्थन करता है।