आज माघी पूर्णिमा होने के कारण नवगछिया के गंगा किनारे जगह जगह श्रद्धालुओं का जन सैलाव उमड़ पड़ा है। हजारों की संख्या मे ट्रेक्टर तथा अन्य वाहन गंगा किनारे से कुछ दूर तक कल से ही पहुँच चुके हैं। जहां चारों तरफ मेला सा नजारा है। वहीं अहले सुबह से ही "हर हर गंगे", "जय गंगा मैया" के उद्घोष के साथ लोग गंगा नदी में डुबकी लगा कर गंगा स्नान कर रहे हैं। जिसमें महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है।
