नवगछिया पुलिस जिला में भी युवाओं के नशा के लिये धड़ल्ले से बिक रही है कोरेक्स कफ सीरप । जिसपर दवा विभाग या पुलिस विभाग का कोई सिकंजा है ही नहीं। नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत कई बाजार है। इसके अलावा गाँव देहात में भी कई फुटकर दुकानें हैं। जहां युवाओं द्वारा नशे के रूप में काम आने वाली यह खांसी की कफ सीरप कोरेक्स आसानी से उपलब्ध हो रही है। जिसका सेवन कर युवा वर्ग नशे की जकड़ में जकड़ा जा रहा है। जिसके बाद ये ही युवा आपराधिक घटनाओं को अंजाम भी देते हैं।
पूरे नवगछिया पुलिस जिला में सैकड़ों दवा की दुकानें हैं। जिनमें से दर्जनों दुकानें भी अवैध रूप से चलायी जा रही हैं। जिनका कोई भी लाइसेन्स तक नहीं है। इन दुकानों में भी दवाओं की अवैध बिक्री जारी है। जहां इन दुकानों की जांच तक नहीं होती है। किसी अधिकारी के आने से पहले इन्हें भनक मिल जाती है। जिससे ये लोग सतर्क हो कर दुकान को बंद कर देते हैं। जहां कोई छापामारी तक नहीं होती है।
.jpg)