ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में आज मौसम ले सकता है यू टर्न, आ सकता है गरज के साथ तूफान व बारिश


नवगछिया में आज यानि शुक्रवार को मौसम यू टर्न ले सकता है । आज दिन में भी बादल ज्यादा छाये रहेंगे। इसके साथ ही गरज के साथ तूफान भी आ सकता है तथा बारिश की भी संभावना बनी हुई है।
पूर्वानुमान के अनुसार अब चल रही पछिया हवा का रुख बादल जायेगा। इसकी जगह पुरवा हवा चलने के आसार हैं।
इसके साथ ही मौसम की स्थिति इस प्रकार रह सकती है-
अधिकतम तापमान 23 डिग्री, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, हवा - पूर्वोत्तर 5 से 10 किमी प्रति घंटा।
जबकि पिछले साल 10 जनवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा था।
जबकि शनिवार 11 जनवरी को सुबह से ही मौसम गरज के तूफान वाला हो सकता है। साथ ही बारिश की भी पूरी संभावना बनी हुई है। इस दिन अधिकतम तापमान 18 डिग्री, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है।