कोहरे के लगातार कहर के कारण नवगछिया में आज यानि 10 जनवरी शुक्रवार को भी लेट से आयेंगी नॉर्थ ईस्ट, सीमांचल और महानंदा सहित कई ट्रेनें ।
रेल सूत्रों के अनुसार दिल्ली की ओर जाने वाली 9 जनवरी की शाम लगभग 4 बजे आने वाली 15483 अप महानन्दा एक्सप्रेस 16 घंटे लेट से चल रही होने के कारण 10 जनवरी को सुबह लगभग 9 बजे आयेगी। वहीं 9 जनवरी की रात आने वाली 12505 अप नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस भी लगभग 15 घंटे लेट से चल रही है। जिसके कारण यह ट्रेन 10 जनवरी को नवगछिया लगभग 1 बजे दिन में आने की संभावना है।
इसके अलावा दिल्ली की ओर से आने वाली 12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस जहां 7 घंटे लेट से चल रही है। जिसकी वजह से यह ट्रेन लगभग 11 बजे नवगछिया आएगी । वही 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस भी 8 घंटे लेट से चल रही है। जिसके कारण यह ट्रेन लगभग 12 बजे दोपहर को नवगछिया आयेगी। जबकि 15484 डाउन महानन्दा एक्सप्रेस भी 7 घंटे लेट से चल रही है । जिसके कारण यह ट्रेन दिन के लगभग 3 बजे आने की संभावना है।
