नवगछिया में 14 जनवरी को प्रखण्ड मुख्यालय में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत लगने वाली मोबाइल लोक अदालत नहीं लगी । जहां कई पंचायतों के मुखिया, सैकड़ों लोग तथा नवगछिया बीडीओ व सीओ सहित स्थानीय अधिकारी व कर्मचारी दिन भर इंतजार कर वापस लौट गए।
वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोक अदालत सहायिका तूलिका कुमारी ने बताया कि इस मोबाइल लोक अदालत में पटना से साहब आने वाले थे। खराब मौसम के कारण आने में काफी विलंब हो रहा है। जिसकी वजह से आज होने वाली मोबाइल लोक अदालत अब तक नहीं लग पायी है।
