बिहार भाजपा के नवगछिया जिला अंतर्गत गोपालपुर मंडल में सोमवार को चला लौह संग्रहण अभियान । यह जानकारी गोपालपुर के मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने दी। इस मौके पर नवगछिया भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेश भगत, उपाध्यक्ष चन्द्र किशोर शर्मा, गुलाबी सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
