ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

डिमहा के बौराये मुखिया ने दो पत्रकार सहित 13 लोगों के खिलाफ दिया आवेदन


नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर प्रखण्ड के डिमहा पंचायत के मुखिया दीपक राम इन दिनों जनता के विरोध को देखते और झेलते झेलते बौरा गये हैं। जिन्होने सोमवार को नवगछिया स्थित व्यवहार न्यायालय में दो पत्रकार सहित कुल 13 लोगों के खिलाफ एक आवेदन दिया है।
जबकि उनके खिलाफ गोपालपुर थाना में दो दिन पहले ही राजस्व कर्मचारी निर्भय कुमार मिश्रा द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। साथ ही आज भी जिलाधिकारी के आदेश पर पुनः इसी मुखिया और राजस्व कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी। इसके अलावा इस मुखिया पर पहले भी कई आरोप जनता द्वारा लगाए जा चुके हैं।
इतना ही नहीं इस मुखिया द्वारा गलत आरोप किसी भी लगाए जाने अथवा किसी मामले में फँसाने के भय से 16 जनवरी को ही नवगछिया न्यायालय में भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष आलोक सिंह द्वारा सनहा आवेदन दिया जा चुका था।
जानकारी के अनुसार डिमहा पंचायत के मुखिया दीपक राम द्वारा दिये गये इस आवेदन में भादवि की धारा 323, 307, 120बी, 379, 504 और 506 के अलावा अनुसूचित जाति व जनजाति अधिनियम की धारा 3 I, II, IX तथा X के तहत आरोप लगाया गया है। जिसमें पत्रकार ललन राय, संदीप झा, भाजपा के प्रखण्ड अध्यक्ष आलोक सिंह, कांग्रेस के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष शंकर सिंह अशोक, युवा राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष प्रवीण सिंह के अलावा निरंजन कुमार, लड्डू सिंह, मो0 रहीस, प्रजापति, दिलीप चौधरी सहित कुल 13 लोगों को आरोपित किया गया है।