नवगछिया एवं इसके आस पास के कई इलाकों में बनी भोजपुरी फ़िल्म यादव जी इस माह के अंत तक रिलीज होगी। जो बिहार के कई सिनेमा घरों में एक साथ प्रदर्शित होगी। पिछले दिनों नवगछिया स्थित आनंद विवाह भवन में फ़िल्म के निर्माता और निर्देशक तथा कलाकारों द्वारा जिसका फ़ोल्डर जारी किया।
इस फ़िल्म के प्रोडक्सन कंट्रोलर सलीम जावेद तथा संजय कुमार रेनबो ने बताया कि यह फ़िल्म नवगछिया के महदतपुर स्थित कोसी गंगा फिल्म्स के बैनर तले बनी है। इस फ़िल्म में नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ़ नरेंद्र गुलशन, दिलीप आनंद, डॉ गोपाल भारती, चेतन परदेशी, राकेश कुमार सहित कई स्थानीय कलाकारशामिल हैं।
नरेंद्र गुलशन ने बताया कि इस फ़िल्म में अधिकाँश सीन नवगछिया के काली मंदिर, हाई स्कुल, शांति कॉम्लेक्स, स्टेशन रोड, महदत्तपुर, खरीक, नारायणपुर, भागलपुर इत्यादि क्षेत्रों की हैं। इस फ़िल्म की सफलता के बाद जल्द ही नवगछिया से प्रेम विवाह और युवा क्रांति नामक दो और फ़िल्म भी बनायी जायेगी। जिस पर कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है।
