ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में आज से तीन दिन मौसम साफ रहने के आसार, अगली बारिस गुरुवार को


नवगछिया में शुक्रवार की रात से शनिवार की देर रात तक हुई बारिश के बाद अब आज से तीन दिन तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। इसके साथ ही अब अगली बारिश गुरुवार 16 जनवरी को संभावित है। लोग इस दिन मकर संक्रांति भी मनाएंगे। हालांकि मौसम की मार और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने वर्ग 8 तक के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश भी दे दिया है।
इसके साथ ही रविवार, सोमवार तथा मंगलवार को अधिकतम  तापमान 22 से 23 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस बीच कभी कभी हल्के बादल भी आ सकते हैं। लेकिन आम तौर पर मौसम साफ ही रहने की संभावना हैं। वहीं गुरुवार 16 जनवरी को बारिश होने के आसार हैं।