नवगछिया सहित पूरे भागलपुर जिला में इन दिनों लगातार पड़ रही भीषण ठंड के कारण जिलाधिकारी ने वर्ग आठ तक की सभी स्कूलों को 11 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया था। जिला पदाधिकारी द्वारा शनिवार को इस आदेश को संशोधित करते हुए आदेश की अवधि 14 जनवरी तक बढ़ा दी गयी है।