नवगछिया में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी के 67 वें जन्म दिवस के मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य शीतल सिंह का सम्मान समारोह मनाया।
इस मौके पर कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले सभी ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीर्घायु जीवन की कामना की । इसके बाद केक भी काटा गया। इसके पश्चात कांग्रेस नेतृत्व द्वारा बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी की कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे शीतल प्रसाद सिंह को मनोनीत किए जाने पर नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष शोभानन्द झा द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। जहां मौके पर अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर सम्मान किया।
इस मौके पर पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, नित्यानन्द सिंह, बाल्मिकी कुँवर, सुदर्शन प्रसाद सिंह, मो0 अब्बास अंसारी, राम बिलास पासवान, रेणु देवी, अशोक सिंह निषाद, शीला देवी निषाद, मिथिलेश प्रसाद सिंह, बुद्धिनाथ झा, शिव शंकर झा सहित दर्जनों लोगों की मौजूदगी देखी गयी।