ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मिजोरम के रुझानों में कांग्रेस आगे, 4 सीटों पर कब्जा जमाया


मिजोरम विधानसभा के लिए हुए चुनाव के तहत सोमवार सुबह प्रारंभ मतगणना के शुरूआती रूझानों में कांग्रेस इस वक्त 15 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस ने चार सीटों पर जीत हासिल कर ली है। 
मुख्यमंत्री ललथनहवला (कांग्रेस) अपने घरेलू मैदान सेरछिप में आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी तुईवावल, तवी और दक्षिण तुईपुई में आगे चल रही थी।
एमएनएफ उम्मीदवार एल थांगमाविया लेंगतेंग सीट पर आगे चल रहे हैं जबकि इस सीट पर आईएनसी के वन मंत्री एच रोहलुना उनके पीछे हैं। कांग्रेस ने सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। विपक्षी मिजोरम डेमोक्रेटिक अलायंस (एमडीए) की सहयोगी एमएनएफ ने 31 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। एमडीए ने भी सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। 
जोरम नेशनलिस्ट पार्टी (जेडएनपी) के अध्यक्ष लाल दुहावमा भी दो सीटों से एजल वेस्ट द्वितीय और कोलासिब से चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी मिजोरम डेमोक्रेटिक अलायंस सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। विपक्षी मिजोरम डेमोक्रेटिक अलायंस में एमएनएफ, एमपीसी और मारालैंड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एमडीएफ) शामिल हैं।

मुख्यमंत्री को सी लाल रमजउवा से कड़ी चुनौती मिल रही है। पेशे से वकील लाल रमजउवा सरचिप विधानसभा सीट पर मिजोरम डेमोक्रेटिक अलायंस के प्रत्याशी हैं। दूसरी सीट हरेंगतुजरे पर उनका मुकाबला वर्तमान विधायक, एमडीए के लाल थनसांगा से है। मुख्य विपक्षी एमएनएफ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जोरमथांगा तुईपुई ईस्ट सीट से अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

कांग्रेस के अलावा, एमडीए भी सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जेडएनपी 38 सीटों पर, भाजपा 17 सीटों पर और राकांपा दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जय महाभारत पार्टी एक सीट पर और निर्दलीय चार सीटों पर किस्मत आजमा रहे हैं। राज्य में छह महिला प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से एक कांग्रेस से, एक एमडीए से, 3 भाजपा से और एक निर्दलीय हैं। मिजोरम भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरूष मतदाताओं से 9,806 अधिक है। राज्य में कुल मतदाता 690,860 है।