ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

एलायंस क्लब: अभिषेक डालमिया पुनः अध्यक्ष, अनिल सिंघानिया सचिव और कोषाध्यक्ष सीए शिवम झुनझुनवाला चुने गए

एलायंस क्लब: अभिषेक डालमिया पुनः अध्यक्ष, अनिल सिंघानिया सचिव और कोषाध्यक्ष सीए शिवम झुनझुनवाला चुने गए



भागलपुर। एलायंस क्लब ऑफ भागलपुर सिल्क सिटी के वार्षिक चुनाव को लेकर रविवार को श्री श्री गौशाला सभागार में नॉमिनेशन सह आम सभा में नए सत्र 2026-27  के लिए नए पदाधिकारियों का नाम सभा में उपस्थित सदस्यों के बीच किया गया। जिसमें अलाय अभिषेक डालमिया को पुनः 2026-27 के लिए अध्यक्ष, अलाय अनिल सिंघानिया को सचिव, कोषाध्यक्ष के लिए  अलाय सीए शिवम झुनझुनवाला को चुना गया। साथ  ही प्रथम उपाध्यक्ष अलाय सुरेश कोटरीवाल, द्वितीय उपाध्यक्ष नीलम डालमिया, सह सचिव सी एस भावेश पोद्दार, सह कोषाध्यक्ष संजय टेकरीवाल, डायरेक्टर के पद पर मीरा कोटरीवाल, दीपा टेकरीवाल , नितिन सिंघानिया, कमल मारोदिया, चेरिटी  डायरेक्टर के पद पर प्रिया झुनझुनवाला, मेम्बरशिप ग्रोथ चेयरपर्सन ख़ुशबू बांकिया, पीआरओ निशा सिंघानिया, ग्रेटर चेयरपर्सन विभा मारोदिया को नए सत्र के लिए एलायंस क्लब के विभिन्न सेवा क्षेत्रों हेतु चुने गए। जिस पर सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ अपनी अपनी सहमति दी।


इस दौरान अध्यक्ष अभिषेक डालमिया ने बताया कि एलायंस क्लब ऑफ भागलपुर सिल्क सिटी के एक साल पूरे होने जा रहे है। जिसमें हर साल  नए सत्र के पदाधिकारीयो का चयन सत्र शुरू होने के पहले किया जाता है। सत्र 1 अप्रैल से 31 मार्च (यानी एक साल ) का होता है। वर्तमान अध्यक्ष अलाय अभिषेक डालमिया ने नए सत्र के  लिए नॉमिनेशन कमिटी चेयरपर्सन अलाय अभिषेक जैन को नियुक्त किया था। जिसमें आज की सभा में अध्यक्ष अभिषेक डालमिया ने चेयरमैन द्वारा चुने गए नए सत्र के पदाधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि क्लब  के लिए बहुत ही हर्ष की बात है कि अपलोगो के सहयोग से  क्लब ने जनमानस को विभिन्न सेवाएं दी। जैसे श्री श्री गौशाला में गौ सेवा, पौधारोपण, कांवरिया सेवा, छठ पर्व में छठ व्रतियों के लिए, ठंड में जरूरत मन्द लोगों के लिए कम्बल वितरण और आगे कई योजनाएं बनी हुई है जैसे हेल्थ चेक अप शिविर, बच्चों के हेल्थ का ध्यान कैसे रखना इत्यादि जो सदस्यों के सहयोग से उसे रूप दिया जाएगा ।  इस सभा में उपरोक्त सदस्यों के साथ साथ क्लब आम सदस्य अलाय संगीता सालमपुरिया, सज्जन सालमपुरिया, रेखा सिंघानिया भी उपस्थित थे।