ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

दीपावली पर नवगछिया में खूब बिकी वास्तु दोष निवारक सामग्री


दीपावली के मौके पर नवगछिया में वास्तु दोष निवारक सामग्री की भी खूब बिक्री हुई।  नवगछिया स्थित बम काली मंदिर के समीप वस्तु दोष निवारक सामग्री के विक्रेता मनोज कुमार के अनुसार स्वास्तिक पिरामिड, पिरामिड श्री यंत्र, वास्तु दोष नाशक कवच, इच्छापूर्ती कछुआ,घोडा नाल यंत्र, सर्व बाधा नाशक यंत्र, त्रिशक्ति त्रिशूल, सूर्य यंत्र, नजर कवच के अलावा विभिन्न उपयोग के यंत्रों की अच्छी मांग रही।
साथ ही मनोज कुमार ने यह भी बताया कि इन वास्तु दोष निवारक तथा फेंगसुई सामग्री की जानकारी सभी लोगों को नहीं है। इसका प्रचलन चीन में सर्वाधिक है। भारत और बिहार के जानकार लोग ही इन सामग्रियों को खोजते हैं। हमारे यहाँ से भी आस पास के कई क्षेत्र के लोग इन सामानों को ले जाते हैं।