नवगछिया स्थित मदन अहिल्या महिला कालेज परिसर में 24 नवंबर को आहूत युवा शक्ति की आशीर्वाद यात्रा रैली ऐतिहासिक होगी। जिसमें पप्पू यादव विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसकी सफलता के लिए नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच किनारे राज पैलेस में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जहां मौके पर पत्रकारों को भी जानकारी दी गयी।
इस दौरान बिहार युवा शक्ति के संरक्षक एवं जिला प्रभारी मृत्यंजय पाठक उर्फ पहाड़ी बाबा ने बताया कि गंगा कोसी कटाव से विस्थापित परिवार को पुर्नवास दिलाने के लिए किया जा रहा है। नवगछिया अनुमंडल के सभी परिवार प्रत्येक वर्ष बाढ़ की विभिषिका ङोलने के लिए मजबूर हैं। कोसी व गंगा के कटाव से हजारों लोग घर बेखर हो चुके हैं। इनका पुर्नवास प्रशासन द्वारा नहीं कराया जा रहा है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, दमदम यादव, प्रभु यादव, कुंदन यादव, नसीम, पंकज सिंह कुशवाहा, अनमोल चैधरी, अमित कुमार यादव, अशोक सहगल, गौरव यादव मौजूद थे।