ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मुंबई की कोर्ट से फरार आतंकी अफजल पकड़ा गया


मुंबई की कोर्ट से पिछले माह फरार हुए इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी अफजल उस्मानी को धर दबोचा गया है। उसके साथ उसका साथी जावेद नूरुल खान भी पकड़ा गया है। अफजल रविवार को भारत-नेपाल सीमा पर उपाधिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।
इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी अफजल 20 सितंबर को जेल से पेशी के लिए कोर्ट लाए जाने के दौरान पुलिस बल को चकमा देकर फरार हो गया था। उसे 27 अगस्त 2008 को यूपी से अरेस्ट किया गया था। सूत्रों के मुताबिक अफजल कोर्ट से फरार होकर शिवरी गया जहां उसने अपने दोस्त से 600 रुपये लिए और धारावी भाग गया। वहां उसने अपने दाढ़ी-मूंछ साफ कराए। बस लेकर वो बोरीवाली से सूरत चला गया।
सूरत से उसने ट्रेन पकड़ी और इंदौर, भोपाल और जबलपुर होता हुआ बहराइच पहुंचा। वहां वह जाली कागजात के दम पर नेपाल भागने और वहां छिपने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसे नेपाल सीमा पर ही धर दबोचा। उसका साथी जावेद 19 साल का है, वो मुंबई में कागजात एकत्र करने आया था।
बताया जाता है कि गुजरात धमाके के लिए जिस गाड़ी का इस्तेमाल हुआ था उसे अफजल उस्मानी नाम के इसी आतंकी ने उपलब्ध कराया था। उससे पूछताछ के बाद आजमगढ़ में आईएम का पहला मॉड्यूल पकड़ा गया। अब तक 21 आतंकी उससे पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें इंडियन मुजाहिदीन का आईटी हेड मंसूर पीरभॉय और सादिक शेख जैसे नाम शामिल हैं।