ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया ने आयोजित की चित्रकला प्रतियोगिता


अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की नवगछिया शाखा ने स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन में रविवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया | जिसका उदघाटन नवगछिया शाखा के संरक्षक अभय प्रकाश मुनका, नरेश केडिया और सुरेश मावण्डिया ने दीप प्रज्वलित कर किया |
इस चित्रकला प्रतियोगिता में बैथल मिसन इंग्लिश स्कूल, गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, बालभारती, रुंगटा बालिका विद्यालय सहित कई स्कूलों के 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया | जिन्हें प्रतिभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया |
इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा, नवगछिया महिला जागृति शाखा की अध्यक्ष वीणा सर्राफ, सचिव श्रीमती वर्मा, नवगछिया शाखा सचिव राकेश भरतिया, कार्यक्रम संयोजक निखिल चिरानिया, राज चौधरी, कोषाध्यक्ष अनुराग रुंगटा के अलावा डॉ0 बादल कुमार चौधरी, चेतन मूनका, रंजीत उदयपुरिया, सौरभ नारनोली, प्रभात पंसारी, वरुण केजरीवाल, अभिषेक रुंगटा, दीपक अग्रवाल आदि सदस्य भी मौजूद देखे गए |