नवगछिया में शनिवार को आयोजित विश्वासघात रैली के
दौरान नवगछिया के पूर्व लोजपा जिला अध्यक्ष विभांशु मंडल के भाजपा में शामिल
होने पर दिल्ली प्रदेश लोजपा युवा के अध्यक्ष डा.विपिन यादव ने कहा है कि श्री मंडल लोजपा का वर्तमान में कोई सदस्य नहीं है। इनको लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान एक साल पहले ही
पार्टी से निष्कासित कर दिया था | उसी समय प्रवेश यादव को नवगछिया जिला लोजपा के नया कार्यकारी
अध्यक्ष बनाया गया था। विभांशु मंडल के भाजपा में शामिल
होने से पार्टी पर कोई असर पड़ने वाला
नहीं है।