नवगछिया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मुंबई रेप कांड, देश की गिरती विधि व्यवस्था और वर्तमान सरकार द्वारा देश को कलंकित करने को लेकर सोमवार की शाम को वैशाली चौक पर जलाया गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला |
इससे पहले परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर मंत्री मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में निकाला एक जुलूस तथा किया शहर में भ्रमण भी |
मौके पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने देश के गृह मंत्री के साथ साथ प्रधानमंत्री के विरोध में भी की नारे बाजी |
इस कार्यक्रम में शामिल थे विश्व विद्यालय के संयोजक अजय कुमार सिंह, नगर सह मंत्री श्री ओम, अभिमन्यु कुमार, सागर कुमार, रवि कुमार, दीपक कुमार, सोनू, विक्रम, आकाश, पंकज, मिथुन, अंशु, भाषकर, पवन, किशोर, सूरज, विजय सहित दर्जनों छात्र |