मारवाड़ी युवा मंच की नवगछिया शाखा ने रविवार को बाल भारती विद्यालय में मनाया रजत जयंती समारोह |
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या सरिता बजाज, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा, नवगछिया शाखा अध्यक्ष अरविंद चौधरी, शाखा संरक्षक नरेश केडिया, प्रमुख समाजसेवी पवन कुमार सर्राफ तथा अजय कुमार रुंगटा ने दीप प्रज्वलित कर किया समारोह का उदघाटन |
मौके पर किया नवगछिया शाखा ने किया महिला जागृति मंच का गठन |
साथ ही मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव |
नव गठित महिला जागृति शाखा की अध्यक्ष वीणा सर्राफ, उपाध्यक्ष सुमित्रा केडिया व रेणु वर्मा, सचिव कविता वर्मा, सह सचिव रूपा पंसारी व कुमारी शालिनी चिरानिया तथा कोषाध्यक्ष कंचन सिंघानिया को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या सरिता बजाज ने कराया शपथ ग्रहण |