ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भाई की कलाई पर आज बंधेगा बहिना का प्यार

रक्षाबंधन का पर्व 21 अगस्त को मनाया जा रहा है । इस मौके पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी के रूप में प्यार बांध रही है।
हिंदुओं के इस खास पर्व को लेकर नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार भी मंगलवार को गुलजार रहे। विभिन्न डिजाइनों की राखियां लोगों का ध्यान बरबस अपनी ओर खींच ले रही थीं। खरीदारी को लेकर मिष्ठान्न की दुकानों पर भी पूरे दिन भीड़ रही।
वैसे धर्मशास्त्रियों द्वारा रक्षाबंधन मनाने के संबंध में की गई घोषणा, कि 20 अगस्त को भद्रा के पश्चात रात 8:32 बजे के बाद ही त्योहार मनाना शास्त्र-सम्मत् है, को लेकर लोगों में ऊहापोह की स्थिति बनी रही। उदया तिथि को देखते हुए अंतत: 21 अगस्त को ही धागों का त्योहार मनाने का लोगों ने निश्चय किया। इस वर्ष चाइनीज राखी भी बाजार में धूम मचाती रही जिसकी कीमत 15 से 150 रुपये तक रही। युवतियां व महिलाएं अपनी पसंद की राखी खरीदने के लिए भाग-दौड़ करती रहीं।
 इसके अलावा कई तरह के गिफ्ट पैकेट भी लोगों को लुभाते रहे। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मिठाइयों के अलावा केक व पनीर आदि की भी बिक्री खूब हुई।