नवगछिया : काजीकोरैया बांध क्षतिग्रस्त, हो सकता है ध्वस्त
- काजीकोरैया से अठगामा के बीच लगभग चार किलोमीटर तक काजीकोरैया बांध की स्थिति हुई नाजुक |
- बांध की स्थिति ही होने लगी है दलदली | मजबूत मरम्मत नहीं होने से हो सकता है ध्वस्त |
- इस बांध के चार जगहों खैरपुर, झांव, काजीकोरैया और सीकिया प्वाइंट पर हो रहा रिसाव |
- इस रिसाव के कारण सौ मीटर दायरे में फैलने लगा है गंगा का पानी |
- नवगछिया अनुमंडल के खरीक प्रखण्ड में पड़ता है यह काजीकोरैया बांध |
- इस बांध के ध्वस्त होने से खरीक प्रखण्ड के चार पंचायत अकीदत्तपुर, खैरपुर, ध्रुवगंज और ऊष्मानपुर के एक दर्जन से अधिक गाँव सीधे होंगे प्रभावित |