ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कलर्स चैनल पर प्रसारित डांस शो झलक दिखला से बाहर हुई आरती

बॉलीवुड अभिनेत्री आरती छाबड़िया कलर्स चैनल पर प्रसारित डांस शो 
झलक दिखला जा 6 से बाहर हो गई हैं.  पिछले सात महीनों से इस शो का हिस्‍सा रही छाबड़िया का डांस शायद जनता और जज दोनों को ही पसंद नहीं आया. बताया जा रहा था कि छाबड़िया की पसलियों में चोट भी लग गई थी. शो से बाहर जाते समय  इस 30 वर्षीय हॉट बाला ने कहा है कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के सामने डांस करने का उनका एक बड़ा सपना था जोकि इस शो के जरिए पूरा हुआ.
छाबड़िया ने कहा  कि  मैं माधुरी को देखते देखते ही बड़ी हुई हूं और मैं उनके डांस स्टेप्स और आई मूवमेंट को बहुत ज्‍यादा कॉपी करने की कोशिश की. इस शो का हिस्‍सा बनकर मुझे बहुत खुशी हुई. मैंने यहां डांस से संबंधित कई चीजें सीखी हैं.
इस डांस शो में कोरियोग्राफर कॉर्नेल के साथ डांस कर रही छाबड़िया ने कई शानदार प्रस्‍तुति दी लेकिन बाद में उनका डांस शायद लोगों का पसंद नहीं आया.
आरती ने कहा, कि आखिरी में मेरी पसलियों में चोट आ गई थी. डाक्टर ने मुझे आराम करने की सलाह दी थी. बावजूद इसके मैंने बेहतर डांस करने की कोशिश की.