केदारनाथ में
मची तबाही के बाद अभी हालात ठीक से संभले भी नहीं हैं कि अब उत्तराखंड में
एक और त्रासदी का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, चमोली जिले के सतोपंथ में
ग्लेशियर पिघलने से एक बड़ी झील
बन गई है। जो बद्रीनाथ धाम से महज 8
किलोमीटर दूर है। इस झील की वजह से अलकनंदा नदी का क्षेत्र बाधित हो गया
है। ऐसे में अगर ये झील टूटती है तो बद्रीनाथ से हरिद्वार तक बड़ी तबाही मच
सकती है।
बद्रीनाथ
धाम के ऊपर झील बनने की बात सामने आने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
विजय बहुगुणा ने प्रशासन के अलर्ट होने का भरोसा दिया है। बहुगुणा के
मुताबिक वैकल्पिक तैयारियों के बारे में सोचा जा रहा है। इस बीच स्थानीय
लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं। वहीं प्रशासन
के साथ सेना भी झील की लगातार रेकी कर रही है।
