ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में जदयू का कार्यकर्ता सम्मलेन संपन्न, दो सौ से अधिक लोग शामिल

नवगछिया में  गुरूवार को मारवाड़ी विवाह भवन में जदयू  का गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ. इस कार्यकर्ता सम्मलेन में राज्य सभा के सदस्य राम चन्द्र प्रसाद सिंह के अलावा
प्रदेश के कई मंत्री, विधायक और पार्षद भी शामिल हुए. जिनके समक्ष दो सौ  से अधिक विभिन्न पार्टियों के लोग जदयू में शामिल हुए .
इसी दौरान नवगछिया जिला अध्यक्ष शांती देवी कुशवाहा ने चौदह सूत्री मांग पत्र सौंपा . कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने की . जिसका संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सिंह ने किया.
इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भागलपुर से आ रहे सभी जदयू नेता, मंत्री, विधायक व् पार्षद का जाह्नवी चौक से युवा जदयू के जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती द्वारा 100 से ज्यादा मोटर साइकिल से नवगछिया सम्मेलन स्थल तक अगुवाई की .
राज्य सभा सदस्य रामचंद्र प्रसाद सिंह ने जदयू कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष के लोग राज्य सरकार को अस्थिर करने की साजिश कर रहे हैं। हमें अपने संगठन को और भी मजबूत करना होगा। हमें बूथ स्तर पर संगठन को तैयार करना होगा। प्रत्येक बूथ पर 25 कार्यकर्ता को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें।
वहीं आपदा प्रबंधन व उद्योग मंत्री रेणु सिंह कुशवाहा ने बताया कि नीतीश के सुशासन में आम लोग अमन चैन से रह रहे हैं। हर तरफ अमन व शांति है। इनसे पहले ग्रामीण विकास मंत्री नीतीश मिश्र ने कहा कि देश का विकास सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलने से होगा। ऐसे में हम कट्टरपंथी के हाथों अपने देश की कमान नहीं सौंप सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी वर्ग का अलग प्रकोष्ठ बनाकर विकास कर रहे हैं। मानव मिशन योजना के तहत एक करोड़ युवकों का कौशल उन्नयन किया जाएगा। इस वर्ष 15 लाख युवक युवतियों को कौशल उन्नयन के तहत प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने का काम किया जायेगा। नौ लाख नए स्वयं सहायता समूह बनाए जाएंगे।
कार्यकर्ता सम्मेलन के मौके पर खाद्य आपूर्ति मंत्री श्याम रजक ने कहा कि कट्टर पंथी, महंगाई, भ्रष्टाचार बढ़ाने वाले लोग राज्य को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। छपरा के स्कूल में हुई बच्चों की मौत किसी से छिपी नहीं है। विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर कमेटी का निर्माण कर सगंठन को मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं को जो सम्मान मिलना चाहिए वह हम देंगे।
इस मौके पर बाढ़ के विधायक ज्ञानेद्र सिंह ज्ञानु, पूर्व विधान परिषद सदस्य महाचंद्र प्रसाद सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चदेंश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के मो. सलाम, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ललन सर्राफ ने भी सभा को संबोधित किया। जहां जिला परिषद भागलपुर की अध्यक्षा सविता देवी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिबु पंसारी, शंकर लाल केडिया, मुन्ना भगत, सुबोध साह, अखिलेश कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, परमानंद साह, अंजनी देवी, प्रेमलाल दास, पारसनाथ साहु, दिनेश पासवान, शमशेर आलम, देवेन्द्र प्रसाद सिंह, पुलकित मंडल गौतम कुमार प्रीतम, राजा राम सिंह, मनोज प्रभाकर, हितेश कुमार, हुलास सिंह और कुमार मिलन सागर मौजूद थे।