ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बॉलीवुड में दस साल के सफ़र के साथ कैटरीना 30 साल की हो गई

सबसे हसीन अदाकारा बार्बी गर्ल कही जाने वाली कैटरीना कैफ बॉलीवुड में अपने करियर के दस साल का शानदार सफ़र पूरा करते हुए 30 साल की हो चुकी हैं .आज कैटरीना कैफ का जन्म दिन है,
बॉलीवुड में कैटरीना के 10 साल हो चुके हैं अब बॉलीवुड की वो नंबर-1 हिरोइन हैं. बॉलीवुड के नए सुपरस्टार रणबीर कपूर की लेटेस्ट गर्लफ्रेंड कहलाती हैं. बला की खूबसूरत., गजब का हुस्न, अदाएं जिसपर पूरी दुनिया फिदा है. आज कैटरीना के पास नाम शोहरत और कदम चूमती कामयाबी, रुमानी होने को एक हैंडसम बॉयफ्रेंड जिसके साथ दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में पार्टी करती नजर आती हैं कैटरीना. बॉलीवुड की नंबर वन की कुर्सी हथियाने वाली चंचल शोख अदाकारा कैटरीना कैफ मंगलवार को 30 साल की हो गईं हैं.
  करोड़ों दिलों की धड़कन कैटरीना कैफ का जन्म 16 जुलाई 1984 को हांगकांग मे हुआ था. फ़िलहाल कैटरीना कैफ अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाने के लिए लंदन गई हैं. अभी हाल ही में वे रणबीर कपूर के साथ स्पेन में छुट्टियाँ बिता रही थी|
कैटरिना कैफ ने 14 की उम्र में अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत कर दी थी. उसके बाद कैटरीना कैफ ने कुछ दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया. हिंदी फिल्मों में अपनी पहचान बनाने के लिए कैटरिना ने माया नगरी का रूख किया इसी दौरान उनकी मुलाकात कैजाद गुस्ताद से हुई. कैजाद ने कैटरीना को बूम में काम करने का प्रस्ताव दिया जिसे कैटरीना ने सहर्ष स्वीकार कर लिया.
वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म बूम आपराधिक पृष्ठभूमि पर आधारित थी. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ ने मुख्य भूमिका निभायी थी. कैटरीना की शुरूआती फिल्म तो कुछ खास नहीं कर पाई लेकिन सलमान खान की नज़र कैटरीना पर पड़ते ही उनकी किस्मत के सितारे बुलंद हो गए और वो सफलता की बुलंदियों पर चढ़ने लगीं.
एक के बाद एक सुपरहिट फ़िल्में कैटरीना की झोली में गिरती चली गईं. सलमान के बाद खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ भी उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया. हमको दीवाना कर गए और नमस्ते लंदन जैसी हिट फिल्मों के बाद इस जोड़ी ने वेलकम सिंह इज किंग जैसी सुपर हिट फ़िल्में भी दी वही कैटरीना के खाते में दे दना दन और तीस मार खा जैसी फ्लाप फ़िल्में भी दर्ज है|
कैटरीना की जोड़ी सलमान के साथ मैने प्यार क्यों किया युवराज पार्टनर और एक था टाइगर जैसी फिल्मों में पसंद की गई. अपने फ़िल्मी जीवन के शानदार सफ़र में कैटरीना कैफ ने शाहरूख, सलमान, ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार जैसे बड़े फिल्म स्टार के साथ काम किया है. कैटरीना कैफ इन दिनों बॉलीवुड के आमिर खान के साथ धूम के सीक्वल धूम 3 और ऋतिक रोशन के साथ बैंग-बैग में काम कर रही हैं.
गौरतलब है कुछ सालों पहले कैटरिना के जन्मदिन के दिन ही बॉलीवुड के दो खानों के बीच दरार पड़ गई जो फ़िल्मी दुनिया के बड़े विवादों में शामिल है . उस लड़ाई की वजह से सलमान खान और शाहरुख़ खान, दोनों में आजतक सुलह नहीं हुई. उस जन्मदिन के बाद से ही सलमान ने कभी कैटरीना का जन्मदिन नहीं सेलिब्रेट किया और दोनों के बीच दूरियों की ऐसी दीवार बन गई जो आजतक नहीं भर पाईं.