नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत इस्माइलपुर प्रखण्ड के छोटी परवत्ता में 3 मई को नवजनलोक नामक गैर सरकारी संस्थान द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों के साथ झारखंड की सूर्या जनमानस विकास समिति सहित कई गैर सरकारी संस्था के
स्वयं सहायता समूहो के कार्यकर्ताओं के बीच अनुभवों का आदान प्रदान हुआ |
जानकारी के अनुसार एक दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण के इस कार्यक्रम में पाकुड़ एवं साहेबगंज व झारखंड से आए कार्यकर्ताओं को छोटी परवत्ता के स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने समूह गठन के चरण से लेकर स्वपोषित चरण तक की जानकारी दी गयी | साथ ही समूह के प्राधिकृत पदाधिकारियों के अधिकार एवं कर्तव्य की विस्तृत जानकारी भी दी | इस दौरान समूह द्वारा आंतरिक लेन देन एवं आपसी बचत से महाजनी प्रथा को समाप्त करने की जानकारी भी दी गयी |
इस दौरान नवजनलोक के निदेशक मदन मोहन ठाकुर ने उपस्थित सदस्यों को बताया कि जब तक नेतृत्व को नहीं उभारेंगे तब तक एसएचजी गठन करना एक कठिन कार्य है | उन्होने कार्यकर्ता एवं समाज विकास के विभिन्न आयामों के साथ साथ एसएचजी के विकास की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की |
इस परिभ्रमण कार्यक्रम में नवजनलोक के संजय कुमार, अरुण कुमार सहित सूर्या जनमानस सेवा समिति के सचिव केशव रंजन, निराकरण संस्था के सचिव संजय मिश्रा, स्वराज स्वयं सेवी संसथान के सचिव कृष्ण मोहन के अलावा पाकुड़ के जॉनी महतो, प्रभुदास इत्यादि ने भाग लिया |