नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र में एक ट्रांसफार्मर तीन दिनों से खराब बताया जा रहा है | जिसकी वजह से शहर के चार वार्डों की बिजली बाधित है | इस भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो रहे हैं |
यह जानकारी देते हुए नगर पंचायत के वार्ड पार्षद सोनी इकराम ने बताया कि प्रोफेसर कॉलोनी के समीप लगा ट्रांसफार्मर पिछले तीन चार दिनों से खराब बताया जा रहा है | जिसके कारण वार्ड संख्या 11, 12, 13 और 14 के लोगों की बिजली बाधित हो गयी है | वहीं सहायक विद्युत अभियंता इस मामले पर ध्यान नहीं दे रहे हैं |