ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

थानाध्यक्ष को धमकी देने के मामले में मिली तीन वर्ष जेल की सजा

नवगछिया की एक अदालत ने झंडापुर ओपी प्रभारी को धमकी देने वाले  एक व्यक्ति को तीन वर्ष जेल तथा तीन हजार नगद जुर्माना की सजा सुनाई है | 

जानकारी के अनुसार बिहपुर झंडापुर के ओपी प्रभारी सुभाष वैद्यनाथन को आर्म्स एक्ट के एक मामले में गवाही देने आने के दौरान अमित कुमार उर्फ बीडीओ ने देख लेने की धमकी कोर्ट परिसर में ही दी थी | जिसे गंभीरता से लेते हुए ओपी प्रभारी ने तत्काल एक मामला दर्ज कराया था |
इसी मामले की सुनवायी पूरी करते हुए अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी ने शुक्रवार को इस अभियुक्त को तीन साल कारावास और तीन हजार अर्थ दंड की सजा सुनाई है |