ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भागलपुर में पूजा तो पटना में अंकिता बनीं बिहार बोर्ड में इंटर वाणिज्य की टॉपर

बिहार की बेटियां खूब मन लगाकर पढ़ रही हैं। जिसका सबूत इम्तहान दर इम्तहान नतीजे हैं। इंटर विज्ञान संकाय के बाद गुरुवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इंटर वाणिज्य संकाय का परिणाम भी बेटियों के पक्ष में ही गया। टाप 20 विद्यार्थियों में 14 स्थान छात्राओं के खाते में गए।
जहां बिहार में टापर रहीं पटना के कॉलेज ऑफ कॉमर्स की छात्रा अंकिता सिंह | उसे 406 अंक प्राप्त हुआ। वहीं भागलपुर में टापर रही एसएम कालेज की छात्रा पूजा चौधरी । जिसने 395 अंक लाकर प्रसिद्धि प्राप्त कर ली | इतना ही नहीं पहले लगातार सात स्थान पर छात्राओं का ही कब्जा रहा।
समिति के अध्यक्ष राजमणि प्रसाद सिंह ने इंटर वाणिज्य के नतीजों के प्रति संतोष जताया और कहा कि गत वर्ष की तुलना में रिजल्ट बेहतर रहा। प्रथम श्रेणी और कुल पास होने वाले छात्रों के प्रतिशत में सुधार हुआ है।