ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बंसल के घर पर AVBP का हंगामा, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

भांजे के घूसकांड में फंसे रेलमंत्री पवन कुमार बंसल के चंडीगढ़ स्थित घर पर प्रदर्शन करने पहुंचे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई। पुलिस ने प्रदर्शन कारियों को खदेड़ने के लिए लाठी चार्ज
कर दिया।
आज चंडीगढ़ के सेक्टर 28 में रेल मंत्री पवन कुमार बंसल के घर के बाहर एबीवीपी के कार्यकर्ता विरोध करने पहुंचे थे। जहां पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, इसी दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरु कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने रेलमंत्री पवन बंसल का पुतला भी फूंका।
गौरतलब है कि रेलमंत्री के भांजे को रेलवे में प्रमोशन के लिए घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।